फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेरा डालकर चोरी करने वाले 15 लोग गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डेरा डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 15 आरोपियों को तंबौर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.57 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बीती 17 मार्च को तंबौर के काजीटोला निवासी आफताब आलम की बाइक की डिकी से 5.60 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए जांच के दौरान इस गिरोह का पता चला।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के दतिया जिले के थाना देहात क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी शिकारी, लोटन, शिवकपूर, सितकुमार, नसीब, महक, शालू, साइबा उर्फ साइता, सुनीता, मौसमी, शादिका, चोमनी शामिल हैं। इसके अलावा शिवपुरी जिले के मायापुर निवासी दानवीर, दनीराजा तथा दिनारा थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी जालिम को भी पकड़ा गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर अलग-अलग स्थानों पर डेरा डालते थे और दिन में बैंक व भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के रुपये आपस में बांट लिए जाते थे, जबकि बची रकम जालिम के पास जमा कराई जाती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन




श्रावस्ती व हरदोई में भी की वारदातें
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने तंबौर के अलावा रेउसा और बिसवां कोतवाली क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं की हैं। इसके साथ ही श्रावस्ती जिले के सिरसिया, सोनवा, इकौना और हरदोई के संडीला क्षेत्र में हुई घटनाओं में भी इसी गिरोह का हाथ पाया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि खुलासे में एसओजी टीम भी शामिल रही। टीम को एडीजी व आईजी लखनऊ जोन और एसपी की ओर से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें