फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गैरहाजिर मिले 15 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। सीएचसी एलिया के सीएचसी अधीक्षक के निरीक्षण में 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के कर्मचारियों के समय से न आने व गैर मौजूदगी की शिकायत पर अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ गौतम ने बुधवार को उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति लगी थी मगर वे मौके पर मौजूद नहीं मिले।
फार्मासिस्ट धीरेन्द्र श्रीवास्तव, एक्सरे टेक्नीशियन प्रीती पाल, सहायक एक्सरे टेक्नीशियन कीर्ती गुप्ता, पीएमडब्लू अंकिमा मिश्रा की पहले से पंजिका पर उपस्थिति दर्ज थी। मगर वह मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नंदलाल गुप्ता, डॉ. सैफ, डॉ. आलोक व डॉ. शीबा वसी, अनुराग अग्निहोत्री, एसटीएस हरिवंश, विवेक सिंह, स्टाफ नर्स सायरा बानो, तुलसीराम, महेश भारती, पूरन पटेल, श्रवण सिंह अनुपस्थित मिले।
एचईओ विजय सिंह के दो दिन से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं थे। अधीक्षक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें