सीतापुर। अलीगढ़ में शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी आरपी सिंह ने अलीगढ़ कांड के बाद इस दिशा में कार्रवाई और तेज कर दी है। कप्तान के आदेश पर रविवार को पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। छापा मारकर 3673 लीटर अवैध शराब के साथ 145 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शराब की 20 भट्ठियों का भी भंडाफोड़ हुआ है।
16 हजार लीटर लहन नष्ट कराई गई है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि 40 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर ने 100 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी के साथ 4 आरोपी, रामकोट पुलिस ने 60 लीटर शराब, 2 भट्ठी के साथ तीन आरोपी, खैराबाद पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब, 1 भट्ठी के साथ 4 आरोपी, महोली पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब के साथ 4 आरोपी, हरगांव पुलिस ने 210 लीटर अवैध शराब, 3 भट्ठी के साथ 5 आरोपी, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 90 लीटर शराब के साथ 4 आरोपी, लहरपुर पुलिस ने 190 लीटर शराब के साथ 3 भट्ठी समेत 12 आरोपी, मानपुर पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी के साथ 4 आरोपी, तालगांव पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी के साथ आरोपी, बिसवां पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ 5 आरोपी को पकड़ा।
इसी तरह सकरन पुलिस ने 75 लीटर शराब, 1 भट्ठी के साथ 7 आरोपी, तंबौर पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब, 1 भट्ठी के साथ 9 आरोपी, रेउसा पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब के साथ 7 आरोपी, सिधौली पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी, अटरिया पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी, कमलापुर पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ 3 आरोपी, रामपुर कलां पुलिस ने 60 लीटर के साथ 3 आरोपी, मिश्रिख पुलिस ने 230 लीटर शराब और भट्ठी के साथ 8 आरोपी, पिसावां पुलिस ने 283 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी के साथ 8 आरोपी, संदना पुलिस ने 360 लीटर 10 आरोपी, थाना मछरेहटा पुलिस ने 260 लीटर के साथ पांच आरोपी, महमूदाबाद पुलिस ने 130 लीटर शराब के साथ 7 आरोपी, सदरपुर पुलिस ने 55 लीटर अवैध शराब के साथ 3 आरोपी, रामपुर मथुरा पुलिस ने 220 लीटर अवैध शराब के साथ 7 आरोपी, थानगांव पुलिस ने 130 लीटर शराब के साथ 6 आरोपी, नैमिषारण्य पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।