फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में उपयोग हो रही मानकविहीन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बाशिंदों ने डीएम से निर्माण कार्य सही कराने की लगाई फरियाद
विज्ञापन

सीतापुर। सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ले में बनाई जा रही सड़क में गुणवत्ताविहीन सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। इससे मोहल्लेवासी सड़क कुछ ही दिन बाद खराब होने की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने डीएम से सड़क को गुणवत्तापरक बनवाने की मांग की है।

चुंगी चौकी इलाके के कृष्णानगर में अरसे से खड़ंजायुक्त सड़क बनी हुई थी। इससे लोगों को निकलने में काफी दुश्वारियां आती थी। बाशिंदों ने कई बार सड़क बनवाने के लिए नगर पालिका से गुहार लगाई। अब सड़क बननी शुरु हो गई है। लेकिन इस सड़क में गुणवत्ताविहीन सामग्री लगाई जा रही है।
विज्ञापन


मोहल्लेवासी सिद्धार्थ दीक्षित व सुरेश तिवारी का कहना है कि सड़क निर्माण में पहले से लगा खड़ंजा उखाड़ दिया गया है। फिर इसे तोड़कर ही बिछाया जा रहा है। गिट्टी के साथ बालू व सीमेंट डालनी चाहिए। जिससे सड़क की गुणवत्ता बेेहतर हो सके।
विज्ञापन


लेकिन इसमें बालू व मिट्टी डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोनू गुप्ता व अरविंद शुक्ल का कहना है कि अगर इस तरह की सामग्री उपयोग करके सड़क बनाई जाएगी तो यह कुछ दिन बाद ही टूट जाएगी। इससे यह अधिक दिन टिक नहीं सकेगी। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से गुणवत्तायुक्त सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें