फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक विकासखंड पर विकसित होंगे अंग्रेजी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का होगा चयन
विज्ञापन

सीतापुर। अंग्रेजी माध्यम से संचालित परिषदीय विद्यालय की सफलता के बाद अब इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा। अभी तक प्रत्येक विकासखंड पर पांच विद्यालय चल रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी। वहीं पहली मर्तबा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी करते हुए चयन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले बरस शासन ने प्रत्येक विकासखंड पर पांच प्राइमरी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया था। यह विद्यालय जिले में चल रहे है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी विषय में निपुण शिक्षकों को पोस्टिंग दी गई है। यह शिक्षक प्राथमिक विद्यालय से चयनित किए गए है।
विज्ञापन


इनकी बेहतर सफलता के बाद शासन ने नए सत्र पर इनकी संख्या में इजाफा करने का निर्णय लिया है। बीएसए को प्रत्येक विकासखंड पर पांच नए प्राथमिक विद्यालय चयनित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार उच्च प्राथमिक विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाएंगे।

प्रत्येक विकासखंड पर एक विद्यालय चयनित किया जाएगा। चयन के समय ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में ही जाएंगे। इनका चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिले में बेहतर अध्यापन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बाबत बीएसए अजय कुमार ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से परिषदीय विद्यालय संचालित करने के शासन ने निर्देश दिए है। इसको लेकर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। नए सत्र में यह विद्यालय शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें