फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज्यमंत्री ने घर-घर जलाए दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल ज्योति पर्व के तहत लगाई ग्राम व चौपाल
विज्ञापन

सीतापुर। कमल ज्योति पर्व के तहत भाजपा ग्राम व चौपालों के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर दीप भी जलाएगी। मंगलवार को सीतापुर के खगेशियामऊ में पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने लाभार्थियों के घर दीपक जलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

बाद में खगेशियामऊ प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश सरकार के पंचायती राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी कहा कि आज भारत खुले में शौचालय मुक्त भारत बन रहा है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2020 तक जिन नागरिकों और ग्रामीणों के पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं है, उनको प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से पक्के मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस योजना में साढ़े आठ लाख मकान अब तक जनता को सौंप चुके है। भविष्य में एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा, जिसका पक्का मकान न हो। कमल ज्योति विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रवासियों को मुख्य विकास की धारा से जोड़ना है।

चौधरी ने सभा में सभी को संकल्प दिलाया कि हम सब संकल्प लेते है कि भारत को प्रगतिशील बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेते है। सभा के उपरांत मंत्री सहित भाजपा के पदाधिकारी ग्राम के ही लाभार्थी परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्जवलित किए।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर में श्यामनाथ मंदिर पर लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर कमल ज्योति पर्व के तहत दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गोविंद भारती, जया सिंह, सहज गुप्ता, नीरज वर्मा, गोदावरी मिश्रा, शुभम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें