फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख में खुलेगा फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जनता को सहूलियत देने को मिश्रिख तहसील में अब नया अग्निशमन केंद्र खुलेगा। यहां पर कोई अग्निशमन केंद्र न होने की वजह से सीतापुर जिला मुख्यालय से दमकल गाड़ियां भेजी जाती थीं। इससे उनके वहां पर पहुंचने में काफी समय लग जाता था।
विज्ञापन


इस देरी की वजह से मौके पर सब कुछ जल खाक हो चुका होता था। लेकिन अब यहां के लोगों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जनता को सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में फायर स्टेशन की स्थापना का प्राविधान किया है।

मिश्रिख तहसील में भी अब अग्निकांड होने पर तत्काल लोगों को आग बुझाने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने मिश्रिख के पौराणिक महत्व व हो रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यह धरातल पर उतर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें