फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बुधवार को एक नवजात शिशु (बच्चा) का शव झाड़ियों में मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर पाकर शहर कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शहर के राइफल क्लब के करीब बुधवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। इसे लेकर नागरिकों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

हर कोई उसे कोसता नजर आया जिसने यह शर्मनाक कृत्य किया है। शिशु के शव बरामदगी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें