फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चलता मिला अवैध पटाखा का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालित पटाखा बाजार में रविवार को सीओ सिटी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम को शहर में अवैध पटाखा कारोबार चलता मिला। यहां पर दुकानों के परमिट की क्षमता 50-50 किलो थी, मगर कहीं पर डेढ़ सौ किलो तो कहीं पर तीन सौ किलो पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने इन पटाखों को जब्त कर एक दुकान को सीज कर दिया है। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शहर में पटाखा कारोबार के दो लाइसेंस हैं। यह दोनों पटाखा के बड़े कारोबारी हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक होने से शहर की बाजारों समेत मोहल्लों में कहीं पर पटाखा की दुकानें सज गई हैं तो कहीं पर सज रही हैं। अधिकतर दुकानों पर पटाखा सामग्री की भरमार है। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी योगेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रविवार को शहर के पटाखा कारोबारियों के यहां पर छापेमारी की।

पुलिस टीम की छापेमारी से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पुलिस टीम ने इन पटाखा दुकानों पर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पटाखा कारोबारियों की दुकानों पर पोल खुल गई। बताया जाता है कि यहां के कारोबारियों को दुकान पर पटाखा रखने का परमिट 50-50 किलो का मिला था। इसके बावजूद इन कारोबारियों की दुकान में क्षमता से अधिक पटाखे रखे मिले।
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पटाखा विक्रेता फारूख का 50 किलो का परमिट है। जबकि इसके यहां करीब डेढ़ सौ किलो पटाखे पाए गए हैं। इसी तरह इमरान के यहां 50 किलो परमिट के मुकाबले ढाई से तीन सौ किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन पटाखों को जब्त कर लिया है।

परमिट की क्षमता से अधिक पटाखे मिलने पर तहसीलदार सदर की मौजूदगी में फारूख की दुकान सीज कर दी गई। इमरान की दुकान सीज करने की कार्रवाई सोमवार को होगी। वहीं, इस कार्रवाई से शहर के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापे की सूचना मिलने पर कई पटाखा कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें