फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार नहीं मिले तो पत्नी को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर में रहने वाले अतहर अली की बेटी महनाज बानो का निकाह चार साल पहले नगर के मोहल्ला ताड़तले निवासी सादाब के साथ हुआ था। महनाज के मुताबिक उसका पति दुकान खोलने के लिए मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध भी हैं। बीती 30 सितंबर को सादाब ने महनाज को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें