फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने युवक पर लाठी से किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। मामूली कहासुनी के बाद एक शराबी ने युवक पर लाठी से प्रहार कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादत हत्या का केस दर्ज किया है।

थानाक्षेत्र के सहियापुर में रहने वाला कल्लू मिश्रा उर्फ विनोद मंगलवार शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में धुत होकर गालियां बक रहा था। वहां मौजूद गांव के ही अतुल शुक्ल (40) पुत्र रामदुलारे से इसी बात पर कल्लू की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने बीचबचाव कर दिया।
विज्ञापन


कल्लू उस समय तो वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद लाठी लेकर फिर आ धमका और अतुल पर हमला कर दिया। बताते हैं, कि लाठी अतुल के पेट पर लगी। जिससे अतुल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक अतुल का डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उसके पेट का ऑपरेशन करना पड़ा था।
विज्ञापन


कल्लू के हमला करने पर लाठी पेट पर उसी जगह लगी जहां ऑपरेशन हुआ था। हमले के बाद जख्मी अतुल को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें