इग्नू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
सीतापुर। कौशल विकास पर आधारित पाठ्यक्रम को लेकर 27वीं वाहिनी पीएसी व जिला कारागार में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. रीना कुमारी ने ने बताया इग्नू द्वारा संचालित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में जुलाई 2017 के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं, उन्होंने बताया कि विद्यार्थी या कोई जवान इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने बताया कि इग्नू विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करता है। भोजन एवं पोषण में प्रमाण पत्र, आपदा प्रबंधन में प्रमाण पत्र एवं डिप्लोमा, जैविक खेती में प्रमाण पत्र, डेरी टैक्नॉलोजी में डिप्लोमा, अनुवाद अध्ययन में डिप्लोमा, पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा आदि में प्रवेश लेकर कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी, कामकाजी महिलायें, दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने ज्ञान का संवर्धन एवं कौशल का विकास कर सकते हैं। 27वीं वाहिनी पीएसी की कार्यशाला में सेनानायक सत्येन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, भूपेन्द्र दीक्षित आदि मौजूद थे। इसी तरह जेल में हुई कार्यशाला में जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा, जेलर आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर, शरेंदु कुमार त्रिपाठी, डीके वर्मा, डा. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।