फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 गांवों का होगा सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 02 Jan 2016 11:14 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के 17 ब्लॉकों के 140 गांवों की सूरत बदलेगी। योजना में एससी आबादी के आधार पर चुने गए गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीए सरकार की ओर से कुछ राज्यों में शुरू की गई योजना को मोदी सरकार ने यूपी में भी लागू किया है। योजना के तहत ग्रामीण इलाके  में बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना चालू की है।

योजना में यूपी के चार जिले चयनित हुए हैं। इनमें सीतापुर के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर व पीलीभीत शामिल है। इसमें अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी। 
विज्ञापन


योजना में सीतापुर जिले में भी 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर 17 ब्लॉकों में 140 गांव चयनित किए गए हैं। अब इन गांवों में योजना के विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

गांव में सड़क, जलनिकासी, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनके अलावा गांव में बैंक, डाकघर सहित फिजिकल व सोशल क्षेत्र में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें