फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गायत्री महायज्ञ में 14 विद्या आरंभ संस्कार

Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है।का आयोजन हुआ। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह नवकुंडी यज्ञशाला में श्रद्धालुओं ने समाज में सद् बुद्धि का संचार होने के लिए आहुति दी। विश्व के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की गईं। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इसके साथ 14 विद्या आरंभ संस्कार संपन्न हुए। दोपहर में कथा व्यास जय प्रकाश ने हिंदू धर्म के 16 संस्कारों पर चर्चा की। उन्होंने नवदंपती के सुखी जीवन पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


कल निकलेगी कलश शोभायात्रा
रेउसा की ग्राम पंचायत जालिमनगर में 15 से 19 मार्च तक यज्ञ का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ 15 मार्च को सुबह नौ बजे से कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा जालिमनगर से तुरंतेश्वर महादेव सांडा के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन काशीराम, कमलेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अनिल कुमार, वीरमति वर्मा, अर्चना तिवारी, पम्मी वर्मा, नंदनी वर्मा, वीरेंद्र कुमार मौर्य, अवधेश मौर्य, शंभू दयाल, राम सेवक आदि के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें