फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों से 14 आशियाने राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। घर में खाना बनाते समय लगी आग से गांव के करीब 14 घर जल गए। हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई। पीड़ितों के घरों की करीब 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राजस्व टीम ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के राजेपुर गांव निवासी रामू के घर शनिवार दोपहर खाना बन रहा था। इसी बीच फूस की टटिया में आग लग गई। आग लगने पर घर के लोग जब तक उसे बुझा पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की लाश कोशिश की, लेकिन आग फैलते हुए गांव के 14 घरों तक पहुंच गई। इसमें रामू के अलावा गांव निवासी राजू, रामदीन, रामनरेश, मटरू, अनुज, सुवरना, दिनेश, अजय, संदीप, रवि, प्रदीप, सोबरन व संजय के घर जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने पर ग्रामीणों ने दमकल टीम को सूचना दी। खबर पाकर लहरपुर से दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में रामदीन के घर रखी 30 हजार की नकदी जल गई। दिनेश की बकरी झुलस कर मर गई। अग्निकांड में ग्रामीणों का करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग से लेखपाल घनश्याम यादव मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया है। प्रधान की ओर से पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। खबर पाकर एसओ विनोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

खलिहान में लगी आग, धान जला
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के गोधौरी निवासी सुरेश रावत के खलिहान में शनिवार दोपहर आग लग गयी। आग से खलिहान में रखे धान, पुआल व आसपास लगे पेड़ जलने लगे। आग जलती देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सुरेश रावत ने बताया कि शुक्रवार को खेत से धान काट कर खलिहान में लगाये गए थे और रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे लगभग तीन क्विंटल धान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप शाह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें