फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से उड़ाया साढ़े चार लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों से 4.5 लाख का माल चोरी
विज्ञापन



सीतापुर। चोरों ने दो घरों में घुसकर जेवर, नकदी, बर्तन समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया।


रामपुर मथुरा क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी सईद ने बताया कि रविवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर चार बक्से चुरा ले गए। बक्से गांव के बाहर ले जाकर चोरों ने उनके ताले तोड़े और उनमें रखी सवा लाख की नकदी, जेवर सहित करीब चार लाख का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन



सोमवार सुबह सईद को चोरी होने का पता चला। गांव के बाहर खाली बक्से पड़े मिले। सईद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।


थानगांव के लड़िलापुर मजरा गंगापुरवा गांव निवासी संतोष के घर में रविवार रात सीढ़ी लगाकर घुसे चोर 18 हजार की नकदी, जेवर सहित लगभग 50 हजार का माल चुरा ले गए। संतोष ने भी पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें