फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमाता के कार्यमुक्त आदेश से खफा छात्राओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्घति आवासीय विद्यालय के गृहमाता के कार्यमुक्त आदेश की खबर मिलने से खफा छात्राओं ने हंगामा करते हुए नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने खाना खाने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय रहिमाबाद में छह बालिकाएं बीमार हो गई थी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्यालय में बालिकाओं के बीमार होने की खबर पाकर प्रभारी डीएम-सीडीओ संदीप कुमार व समाज कल्याण अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण में गृहमाता श्वेता गैर हाजिर मिली थी। बताया कि उनकी बुआ का निधन हो गया था, इसलिए वो वहां गई थी। इस पर प्रभारी डीएम के आदेश पर समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने गृह माता श्वेता को वहां से कार्यमुक्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


यह आदेश गुरुवार शाम को विद्यालय पहुंचा। इसकी भनक छात्राओं को लगी तो वह इससे नाराज हो गईं और एकत्रित होकर छात्राओं ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने नारेबाजी करते हएु प्रदर्शन किया।

साथ ही उन्होंने खाना खाने से भी इंकार कर दिया। उनका कहना कि गृहमाता श्वेता ही उनकी देखभाल करती हैं, वही रात में रूकती हैं। जबकि प्रभारी अधीक्षिका राधा बाजपेयी उन्हें प्रताड़ित करती हैं तथा जरूरत का सामान उन्हें नहीं मिलता है।

उनके परिवारीजन ही उन्हें निजी जरूरतों का सामान उपलब्ध कराते हैं। छात्राओं का कहना है कि जब तक गृहमाता श्वेता के कार्यमुक्त करने का समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश निरस्त नहीं किया जाता, तब तक वह भोजन नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें