फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान मुख्य इंजीनियर ने मुआयने में परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने रविवार को विशेष ट्रेन से ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक का निरीक्षण किया। मुआयने में उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। बाद में उन्होंने इंजन सनटिंग के लिए 11 नंबर फिट खोलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अफसरों को सारी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द चकाचक करने को कहा। उनका सीतापुर यह दौरा रेल राज्यमंत्री के उद्घाटन समारोह की तैयारियों के मद्देनजर था।
विज्ञापन



आमान परिवर्तन के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के नए ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक पर नौ जनवरी से ट्रेनें दौड़ेंगी। इस दिन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन तैयारियों को पूरा करने के लिए अफसरों ने डेरा डाल दिया है। तैयारियों का जायजा लेने को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पीके शर्मा रविवार को विशेष ट्रेन से सीतापुर दौरे पर पहुंचे।


उन्होंने ऐशबाग-सीतापुर तक ट्रैक का मुआयना किया। साथ ही उन्होंने स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं को भी परखा। ऐशबाग से तकरीबन दस बजे वह विशेष ट्रेन से सीतापुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने इस ट्रैक पर पड़ने वाली क्रॉसिंग व स्टेशनों का जायजा लिया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। दोपहर पौन बजे उनकी विशेष ट्रेन सीतापुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म तीन के ट्रैक चार पर पहुंची। यहां पर उन्होंने स्टेशन का मुआयना कर व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंजन सनटिंग के लिए अफसरों को 11 नंबर फिट खोलने के भी निर्देश दिए।


105 किमी प्रति घंटा के स्पीड से गई ट्रेन
ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक की एक बार और स्पीड चेक की गई। पहले सीआरएस की टीम ने 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई थी। पर रविवार को प्रधान मुख्य इंजीनियर की विशेष ट्रेन को यहां से ऐशबाग तक 105 किमी प्रति घंटा की स्पीड से रवाना किया गया।


ट्रेन में किया लंच
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रधान मुख्य इंजीनियर पीके शर्मा ने सीतापुर जंक्शन का मुआयना करने के बाद ट्रेन में ही दोपहर को लंच किया। उनके लिए ट्रेन में भोजन पकाया गया। यहां से भोजन करने के बाद उनकी विशेष ट्रेन यहां से ऐशबाग को रवाना हुई।


दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने को बनेगा फुट ओवरब्रिज
सीतापुर जंक्शन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के पहुंचने के लिए एक और फुट ओवरब्रिज बनेगा। अभी तक यहां पर केवल एक फुट ओवरब्रिज था। पर अब यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें