कोतवाली तालगांव के रिखौना गांव में हादसा
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव में रविवार को अचानक एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबकर पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के रिखौना निवासी लल्लूराम (60) अपने बेटे रामजीवन के साथ रविवार की सायं करीब 5:40 बजे घर में छप्पर के नीचे बैठा था। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। उसके मलबे में पिता-पुत्र दब गए।
शोर सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मगर तब तक लल्लूराम की मौत हो चुकी थी। जबकि रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।