फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत, सहपाठी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर अपने गुरुजी के लिए ले जा रहा था उपहार
विज्ञापन

महमूदाबाद/सरैंया (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र और एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है।

वहीं, हादसों को अंजाम देने वाले दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरा चालक भाग निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर देवरिया निवासी रामनरेश वर्मा का नाती सत्यम वर्मा (12) पुत्र स्व. सुशील वर्मा अपने नाना के घर रहता था। जनता बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकहुंआ में सत्यम कक्षा छह का छात्र था। बुधवार को शिक्षक दिवस पर सत्यम अपने सहपाठी गांव केे ही शिवम के साथ शिक्षकों के लिए उपहार लेने गोड़ैचा गया था।

उपहार लेकर वह दोनों साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच हेलेपारा गांव के पास गोड़ैचा-सदरपुर मार्ग पर बकहुंआ की ओर से बालू लादकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली के पहिए के नीचे आने पर सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम उछलकर दूर जा गिरा, उसे हल्की चोटें ही आईं।

उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक अवनीश को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, दुर्घटना की सूचना विद्यालय पहुंची तो शिक्षक दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर शिक्षकों ने छात्र के निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दूसरी घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शारदा नहर पुल पर हुई। सदरपुर थाना क्षेत्र निवासी राम खेलावन गुप्ता अपनी पत्नी ऊषा देवी तथा चार माह की दुधमुंही पौत्री को सीएचसी टीका लगवाने लाए थे। बाइक से घर वापस जाते समय पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे दुधमुंही बच्ची की जमीन पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें