फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचित्य पूर्ण नहीं एससी-एसटी एक्ट : रामलाल राही

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे और समाज में सेवा भावना की बात कहने वाले राजनीतिज्ञ चुनाव जीतने के बाद जनता की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखते। इससे जनप्रतिनिधियों की पकड़ कमजोर होती जा रही है। जनहित और समाज के कार्य नहीं हो रहे है। सामाजिक सौहार्द बिगड़ता जा रहा है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लाल राही ने रविवार को सामाजिक सद्भावना गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन


कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि आज के नेता सामाजिक न्याय की बात तो करते हैं लेकिन आर्थिक स्वार्थों के कारण प्रशासन पर पकड़ नहीं बना पा रहे हैं। कहा कि प्रधान से लेकर मंत्री पदों पर आसीन लोग ठेकेदारी और कमीशनखोरी की लाइन में खड़े हैं। उन्होंने चुनाव में आधी रोटी खाकर ईमानदार राजनीति करने वालों को टिकट दिए जाने की वकालत करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सुधार किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम से पूर्व पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राही ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया एससी-एसटी एक्ट औचित्य पूर्ण नहीं है। राजनीति में सक्रिय रहने की बात पर कहा कि उम्र के लिहाज से चुनाव लड़ना ठीक नहीं लेकिन यदि जनमत उनके साथ है तो विचार किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. सुंदर लाल यादव, भगवती सिंह, विजय प्रताप यादव, डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, पीयूष शुक्ल व राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें