फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में बढ़े वायरल फीवर के मरीज
विज्ञापन

सीतापुर। बरसात के मौसम में वायरल बुखार के साथ ही संक्रामक रोग भी पांव पसारने लगे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल के हालात कर रहे हैं। आजकल यहां मरीजों की तादाद इतनी अधिक हो रही है कि अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं।

शनिवार को वार्ड में मरीज भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची। इसकी वजह से उनको जमीन पर लिटाकर इलाज शुरू कराया गया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि इस समय वायरल फीवर, जुकाम, सर्दी व खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की क्षमता 213 बेड की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस समय रोजाना करीब 250 मरीज भर्ती रहते हैं। बरसात होने व कुछ ही देर में धूप निकलने से बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इस समय सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर, जुकाम, सर्दी, खासी, दाद खाज के आ रहे है।

इनकी तादाद मौसम बदलने के कारण बढ़ रही है। इससे अस्पताल के बेड फुल हो रहे हैं। शनिवार को कई मरीजों का इलाज जमीन पर लिटाकर होता रहा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज इतने गंभीर आते हैं कि उनका बिना भर्ती इलाज संभव नहीं है।

जब वार्ड में बेड नहीं बचते हैं तो मजबूरी में जमीन पर लेटाकर इलाज करना पड़ता है। सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि आजकल ओपीडी में रोजाना करीब तीन हजार मरीज आते हैं। इसके अलावा 20-25 मरीज डिस्चार्ज किए जाते हैं तो इससे दोगुना मरीजों को भर्ती करना पड़ता है।

चार से पांच दिन रहता है बुखार
डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि यह वायरल फीवर चार से पांच दिन तक रहता है। अगर लगातार फीवर आ रहा है तो इसकी तत्काल जांच कराएं। क्योंकि इस समय में मलेरिया व डेंगू भी हो सकता है। बुखार आने पर सिर पर पानी की पट्टी रखे। अपने चिकित्सक से तत्काल सलाह लें।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
इस समय मौसम में नमी हो गई है। इसकी वजह से खाना जल्दी खराब होने लगता है। इसको खाने से डिहाईड्रेशन की शिकायत हो जाती है। धीरे-धीरे तबियत बिगड़ने लगती है। फिर बुखार, सर्दी, खांसी शुरू हो जाती है। इसके लिए ताजा भोजन खाएं। पानी का विशेष ध्यान रखें। ताजा व शुद्ध पानी पिएं। बाजार की चीजें कम खाएं। आसपड़ोस गंदा पानी न एकत्र होने दें। मच्छर से बचें।
-डॉ. जेएन सिंह, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें