फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली व तंबौर थाना क्षेत्रों की घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर/ तंबौर। जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान दो लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई। ये घटनाएं शहर कोतवाली व तंबौर थाना क्षेत्रों की हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर पिपरी निवासी सुमेर (35) बुधवार को मछली मारने के लिए गांव के निकट सरायन नदी में गया था।

इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। शाम को परिवार के सदस्य जब उसे खोजने पहुंचे, तब सुमेर का शव नदी के किनारे पानी में उतराता मिला। यह देख परिवार ने हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। परिवार ने गांव के ही तीन लोगों पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के डूबकर मरने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि युवक के शरीर पर हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

इधर तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर काशीपुर निवासी अनूप बाजपेयी का पुत्र रोहित बाजपेयी (16) काशीपुर के निकट शारदा नदी में अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। बताते हैं कि वह नहाते हुए गहराई वाले स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


तैरना न आने की वजह से किशोर नदी में डूब गया। स्थानीय नागरिकों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को तलाशकर नदी से बाहर निकाला। तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार ने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें