फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की रोशनी से रोशन होगा सत्यमनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से जल्द रोशन होगा सत्यमनगर
विज्ञापन

विधायक निधि के नौ लाख से होगा विद्युतीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। शहर का नवविकसित मोहल्ला सत्यमनगर अब जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमगाएगा। मोहल्ले का विद्युतीकरण सदर विधायक निधि के नौ लाख से होगा। विद्युतीकरण के लिए कार्यदायी संस्था चयनित कर ली गई है। सोमवार से काम भी शुरू हो जाएगा। इससे तकरीबन पांच हजार आबादी लाभान्वित होगी।
गौरतलब है कि शहर के हरदोई बाई पास पर प्लोर मिल के पीछे सत्यमनगर कॉलोनी बसी है। यहां की आबादी तकरीबन पांच हजार है। पूरा मोहल्ला सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। यहां के बाशिंदों द्वारा काफी दिनों से मोहल्ले का विद्युतीकरण कराने की मांग की जा रही थी। लोगों ने सदर विधायक राकेश राठौर से मिलकर विद्युतीकरण कराने की मांग की थी। इस पर विधायक ने अपनी निधि से सत्यमनगर का विद्युतीकरण कराने का फैसला लिया। उन्होंने विद्युतीकरण के लिए पावर कॉर्पोरेशन को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर कॉर्पोरेशन ने तकरीबन नौ लाख का प्रोजेक्ट तैयार किया। इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद विद्युतीकरण की जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन ने कार्यदायी संस्था के अशरफ अली खान को दी हैं। यह कार्य एक माह में पूरा करने का समय मुकर्रर किया गया है। सोमवार को सामग्री के लिए इंडेंट न सिर्फ सीतापुर भंडार केंद्र पर लग जाएगा बल्कि इसी दिन काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
सत्यमनगर मोहल्ले का विद्युतीकरण विधायक निधि से कराया जाएगा। इस पर नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार से मोहल्ले में विद्युतीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-रवि कुमार, उप मंडलीय अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें