फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थानगांव के विकास के लिए मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में खुली बैठक हुई। यह बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। गांव के लोग प्रधान की मनमानी को लेकर नाराजगी जता रहे थे।
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल में बैठक शुरू होने ही वाली थी कि गांव के ललतादेई, जाकिर, मेंहदी, ताहिरा, मजरूल, नौशाद, मोहम्मद असलम ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सरकारी आवास आए हैं। बैंकों से 25-25 हजार रुपये का भुगतान ईंट-भट्ठों को किया गया है। इसके बावजूद मात्र 3-3 हजार ईंट ही उन्हें मिली हैं। गांव की हरदेई ने आरोप लगाया कि प्रधान ने बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि कागज अपने पास जमा कर रखे हैं। हंगामे के चलते बैठक नहीं हो सकी। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि हंगामे की वजह से बैठक नहीं हो पाई। वहीं ग्राम प्रधान भी बैठक में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें