फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों से जुधौरा गाव में नहीं पहुची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिनों से जुधौरा में नहीं पहुंची बिजली
विज्ञापन

कई गांवों को महज दो से तीन घंटे ही मिल रही आपूर्ति
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सिधौली (सीतापुर)। योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कहीं दस दिनों से बिजली नहीं पहुंची तो कहीं लो-वोल्टेज की समस्याएं हैं। इससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जुधौरा गांव में महमूदाबाद फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दस दिनों पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर फूंक गया था। जिसको काफी मशक्कत के बाद कुछ दिन पहले बदला गया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी अब तक दोबारा बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मसले पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की जाती है तो वो ट्रांसफार्मर को गर्म किये जाने की बात कहकर टाल देते हैं। दस दिन हो चुके हैं पर यहां की बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई हैं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से जुधौरा के ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति बहाली की मांग की है। वहीं क्षेत्र के भंडिया, खरवालिया, ऊंचाखेरा, अल्लीपुर सहित दर्जनों गाव में रोस्टर को ताख पर रखकर बिजली कटौती की जा रही है। इन गांवों में महज दो से तीन घंटे ही बिजली ग्रामीणों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें