पिसावां, सीतापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणित ओलंपियाड आयोजित किया गया। इसमें 65 विद्यालयों के 130 छात्रों ने भाग लिया। शीर्ष 10 विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर मिलेगा।
पिसावां (सीतापुर)। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को गणित ओलंपियाड हुआ। परीक्षा का संचालन नोडल अधिकारी अमित कुमार त्रिवेदी ने किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 65 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से दो-दो बच्चों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 10 बच्चों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि इससे पहले विद्यालय स्तर पर भी परीक्षा कराई गई थी, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से दो बच्चों का चयन किया गया था।