फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर 13 लीटर तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/महोली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को मिलावट की आशंका पर 13 लीटर रिफाइंड को सील कर दिया। चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव की टीम ने आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने एवं मिलावट पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से अभियान चलाया। एफएसओ विनय कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा, अजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार यादव के दल द्वारा महोली व सदर तहसील में छापा मारा गया। टीम ने महोली इलाके में हाईवे पर भुड़कुड़ा में अब्दुल व अमित को रोका।
इनके पास मौजूद दूध में मिलावट होने की आशंका लगी। इस पर दूध के दो नमूने भरे। कस्बे के रोहित किराना स्टोर व रजनीश गुप्ता के वहां पर छापा मारा। वहां से तेल में मिलावट की आशंका पर नमूना भरा। संदेह के आधार पर रिफाइंड ऑयल का एक 13 लीटर का पीपा सीज कर दिया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों द्वारा 45 खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया, पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें