फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 शराब भट्ठियां पकड़ीं, 34 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस ने बुधवार को 915 लीटर शराब के साथ 34 आरोपियों को पकड़ा है। 13 शराब की भट्ठी भी पकड़ी हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली पुलिस ने 55 लीटर शराब, एक शराब भट्ठी के साथ तीन, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 60 लीटर शराब और 2 भट्ठी के साथ 6 आरोपी, लहरपुर पुलिस ने 80 लीटर शराब और 4 शराब भट्ठी के साथ 6 आरोपी, अटरिया पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ 1 आरोपी, सदरपुर पुलिस ने 80 लीटर शराब, दो भट्ठी के साथ दो आरोपी, रामपुर मथुरा पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा।
इसी तरह मिश्रिख पुलिस ने 250 लीटर शराब, दो शराब की भट्ठी के साथ 5 आरोपी, थानगांव पुलिस ने 180 लीटर शराब, दो भट्ठी के साथ 5 आरोपी, रेउसा पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ दो आरोपी, संदना पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें