फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुनरीक्षण बाद जिले में बढ़े 13,547 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए एक माह तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 13547 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण से पहले नौ विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 31,11,621 थी जो दावे व आपत्तियों के निस्तारण बाद अब बढ़कर 3125168 हो गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम निस्तारण गुरुवार पांच जनवरी को 3633 बूथों पर होगा।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए एक माह तक संचालित अभियान के दौरान 42451 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए जबकि सूची में शामिल 28904 वोटरों के नाम मृतक अथवा शिफ्टेड हो जाने पर हटाए गए। पुनरीक्षण बाद जिले में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,70,855 और महिला वोटरों की संख्या 14,54,131 हो गई है।
जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 182 है। यह जानकारी प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियों के निस्तारण बाद तैयार पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन अब पांच जनवरी को सभी बूथों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सूची से हटे 16,417 मृतक वोटरों के नाम
जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 16,417 मृतक मतदाताओं की पहचान हुई। निर्धारित प्रक्रिया बाद संबंधित बीएलओ की संस्तुति के आधार पर इनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया। इसमें सर्वाधिक 3341 मृतक वोटर मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के शामिल रहे।
इसके साथ ही सिधौली में 1983, महमूदाबाद में 2310, सेवता में 2295, बिसवां में 2088, लहरपुर में 1162, हरगांव में 1430, सीतापुर में 1141 और महोली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 667 मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया। पुनरीक्षण के बाद मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज हुई है। यहां 1683 पुरुष और 1774 महिला व अन्य श्रेणी के तीन मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 2748 पुरुष और 2982 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन

एक नजर में
कुल मतदाता - 3125168
पुरुष मतदाता - 1670855
महिला मतदाता- 1454131
अन्य मतदाता- 182
मतदेय स्थल- 3633
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें