लहरपुर (सीतापुर)। मतदान को लेकर क्षेत्र के मतदान स्थल सजाए संवारे गए हैं। नगर पालिका परिषद शहर बाजार में आदर्श मतदान बूथ बनाया गया है।
जबकि क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। कॉलेज को बिजली की झालरों, टेंट, फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है।
यहां मतदान के लिए महिला स्टाफ की तैनाती की जाएगी। यही नहीं महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
बूथों पर छाया, पानी, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप व व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस फोर्स बूथों पर तैनात की गई है।