फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कमाकर वापस आया था, मिश्रिख कोतवाली इलाके की घटना
विज्ञापन

सीतापुर/मिश्रिख। कोतवाली मिश्रिख इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक की बस से कुचलकर मौत हो गई। वह दिल्ली से कमाकर घर जा रहा था। हादसा उसी बस से हुआ, जिससे सवार होकर वह दिल्ली से पहुंचा था। इस हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया।

पिसावां इलाके के ग्राम लहरपुरवा निवासी शिशुपाल (25) पुत्र भगवानदीन दिल्ली में रहकर काम करता था। सोमवार को वह बस से सवार होकर घर आ रहा था। मंगलवार की सुबह युवक मिश्रिख के नहर चौराहे के पास बस से उतरा और सड़क पार कर रहा था। इस बीच उसी बस ने युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन


जिससे वह दिल्ली से सवार होकर यहां पहुंचा था। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।

सेहरा सजने से पहले उठ गई अर्थी
बस से कुचलकर शिशुपाल की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सारी खुशियां मातम में बदल गई। युवक की 3 मई को शादी थी। उसकी बरीक्षा हो चुकी थी। युवक का रिश्ता हरदोई जिले के बेनीगंज इलाके के महमूदपुर गांव निवासी बेंचेलाल की बेटी से तय हुआ था।
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन हादसे में युवक की मौत के बाद खुशियां गम में तब्दील हो गई। मौत की सूचना से होने वाली ससुराल में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें