फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पार्किंग करने पर 40 वाहनों के काटे गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया व दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। मौके पर ही 2700 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन


शहर में बेतरतीब तरीके से वाहन वाहन खड़े रहते है। जब यह प्रमुख मार्गों पर खड़े होते है तो जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर जिला अस्पताल व आंख अस्पताल मार्गों पर यह स्थिति बहुत भयावह हो जाती है। इसके खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।

अभियान में 36 दो पहिया व छह चार पहिया वाहन के चालान काटे गए। मौके पर ही 2700 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इस अवसर पर टीआई विनय कुमार, टीएसआई रामजतन यादव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें