फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सहित पूरे जिले में दिखा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर जलते रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

सीतापुर। पूरे जिले में आतंकवाद के खिलाफ लोगों में जमकर आक्रोश दिखा। पाकिस्तान व वहां के प्रधानमंत्री के पुतले गांव से लेकर ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक खूब जलाए गए। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतलों को जूता-चप्पलों से पीटा। उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। कहा कि यह आग तभी शांत होगी जब हमारे जवानों का बदला चुकता होगा।

शहर में सुबह से ही लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। कई सामाजिक संगठन विरोध प्रदर्शन करते हुए लालबाग चौराहे पहुंचते। यहां पर पुतला जलाते फिर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकालते। अकेले लालबाग चौराहे पर ही शनिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा 25 से अधिक पुतले जलाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। युवाओं में आक्रोश इतर कदर व्याप्त था कि उन्होंने पुतलों की जमकर मार लगाई। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादी है पाकिस्तान, पनहगार है पाक, इस बार कर देंगे पूरा साफ, व्यर्थ नहीं जाने देंगे जवानों की शहादत जैसे नारे हर गली, चौराहों व मोहल्लों में गूंजते रहे।

झरेखापुर कस्बेे में विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का पुतला फूंका व नारेबाजी की। लहरपुर में श्री रामलीला मैदान स्थित पक्के तालाब से हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

बिसवां तिराहे पर लहरपुर गेट के सामने आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। महमूदाबाद तहसील परिसर में आक्रोशित नागरिकों ने राजनीतिक मतभेदों को देशहित में भुलाकर पाक विरोधी नारेबाजी करते हुये पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अम्बरीश गुप्ता, भूपेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

तम्बौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकवाद के आका मसूद अजहर का पुतला गांजर चौराहे पर जलाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि पुलवामा में आतंकियों द्वारा जो घटना की गई इससे पूरा देश आक्रोशित है। हम सब लोगों की एक ही मांग है कि बातचीत बंदकर पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए।

बिसवां में अधिवक्ताओं द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री तथा आतंकियों के पुतले फूंके गए। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसमें अनिल सक्सेना, आरएन सिंह, बृजेश नारायण गुप्ता, भोला बाजपेई, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे। सिधौली तहसील में बार एसोसिएशन मीटिंग हाल में कार्यवाहक अध्यक्ष रामपाल भार्गव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई।

इसके उपरांत नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का जुलूस तहसील रोड होते हुए राष्ट्रीय मार्ग पर पहुंचा। वहां पर जूते-चप्पलों से आतंकवाद के प्रतीक पुतले को पीटकर दहन किया गया। रेउसा में भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की अगुवाई में रेउसा चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज सख्त कार्रवाई की मांग
सीतापुर। आतंकवाद का समूचा नाश करने के लिए विभिन्न संगठनों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल बदला लेेने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा।

जिसके जरिए कहा सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़कर ऐसी कार्रवाई की जाए कि 45 के बदले 45 हजार पाकिस्तानी आतंकवादियों का खात्मा करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनरेश पाल, पीयूष जौहरी, महेंद्र पांडेय, गुड्डू पंडित, रमाकांत अवस्थी आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों ने इसके विरोध में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग आतंकवादियों, अलगाववादियों एवं इन सभी को पनाह देने या समर्थन करने वाले देशद्रोहियों का समूल नाश करने के लिए सख्त से सख्त निर्णय लिया जाए।

इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, अजय विक्रम सिंह, अरूण अवस्थी, रोहित मिश्रा, विनोद यादव, वैभव दीक्षित, अमित शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। निर्धन परिवार कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में पुलवामा के शहीदों को मौन धारण कर व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कसमंडा मुख्यालय पहुंचकर बड़े बाबू को सौंपा गया। जिसमें घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन


बच्चों ने बनाई मानव श्रंखला, दिखाया आक्रोश
विश्वम्भर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी कश्मीर में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्यामनाथ मंदिर इलाके में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर मानव श्रंखला बनाई। उसके बाद शहीदों को नमन करते हुए उनके नाम की कैंडल जलाई। शोकसभा में शहीदों के परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। इसी प्रकार कई संगठनों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें