फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर की मिश्रिख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। जिले के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध दस गंभीर धाराओं के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मधुवन सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से मिश्रिख पुलिस को एक शातिर बदमाश के बारे में गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर कोतवाल मिश्रिख ब्रजेश कुमार राय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र, कांस्टेबल राहुल व राजकिशोर ने मढ़िया गांव के करीब जाल बिछाया।

रात 9 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस ने उसे रुकने को कहा। पुलिस को देखते ही उसने तमंचा निकालकर तान दिया। इससे पहले कि बदमाश फायर करता अंधेरे में मौजूद दोनों कांस्टेबल ने उसे दबोच लिया जिससे वह फायर नहीं कर सका।
विज्ञापन


पूछताछ में उसकी पहचान शातिर बदमाश गुड्डू उर्फ गया प्रसाद निवासी उचौली पुरवा थाना मिश्रिख के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उसको जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें