फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आबादी के बीच गोदाम में आग लगने से हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
धुएं का गुबार व विकराल लपटें देख घरों से गृहस्थी का सामान लेकर भाग खड़े हुए स्थानीय नागरिक
विज्ञापन

सीतापुर। शहर में आबादी के बीच एक नमकीन व झाडू के गोदाम में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। गोदाम से धुएं का गुबार निकलता देख हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचा दमकल दस्ता आग पर काबू पाने में जुट गया।

धुएं का गुबार व विकराल लपटें देख आसपास के घरों से गृहस्थी का सामान लेकर लोग भागने लगे। देखते ही देखते कई मकान खाली हो गए। अफरातफरी के बीच करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मोहल्ला स्वरूप नगर में संजय अग्रवाल का गोदाम है। इस गोदाम को किराए पर लेकर कई व्यापारी इसमें अपना माल रखते हैं। वर्तमान में यहां नमकीन व झाडू का स्टॉक लगा था। गुरुवार की सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुएं का गुबार निकलता देख हड़कम्प मच गया।

पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल दस्ता पहुंचकर आग बुझाने में जुट गया। मगर आग इस कदर विकराल हो चुकी थी, कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। हर तरफ फैले धुएं का गुबार व आग की विकरालता देख गोदाम के इर्दगिर्द कई मकानों में रहने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठे और गृहस्थी की सामग्री घरों से बाहर निकालने लगे।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच चार घंटे तक मशक्कत के बाद दमकल दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें