फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले दो नर्सिग होम व एक अल्ट्रासांउड केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने की छापेमारी, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

सीतापुर। शहर में बिना लाइसेंस के नर्सिंगहोम चल रहे हैं। इन अवैध नर्सिंगहोम में न तो डॉक्टर हैं न ही जरूरी सुविधाएं। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में बुधवार को दो नर्सिंगहोम अवैध तरीके से चलते मिले। एक अल्ट्रासाउंड केंद्र भी बिना लाइसेंस के चल रहा था। इस पर इनके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही ने कैंची पुल स्थित विजयम अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन से संबंधित वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। जिलाधिकारी की तरफ से इनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


वहीं कैंची पुल के पास ही दिल्ली हॉस्पिटल चल रहा था। इसका भी स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। छापेमारी के दौरान दो मरीज भर्ती मिले। हॉस्पिटल में न तो डॉक्टर मिले न ही कोई सुविधा। केवल इमरजेंसी में एक ही महिला मौजूद मिली। उसने बताया कि लखनऊ से डॉक्टर आकर इलाज करते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार नैपालापुर में हिमसिटी नर्सिंगहोम चलते मिला। इसमें एक मरीज भर्ती था। अस्पताल प्रशासन रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए। वहीं पड़ोस के शेखर हॉस्पिटल का प्रशासन इस कार्रवाई को देखकर ताला बंद करके भाग निकला। स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराएगा। डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि अवैध नर्सिंगहोम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें