फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद ब्लॉक के आठ सचिवों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के रजिस्ट्रेशन में लापरवाही बरतने का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। महमूदाबाद ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायत सचिवों को पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतना महंगा पड़ा। दरअसल, सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 में पीएम आवास ग्रामीण के छूटे लाभार्थियों को पात्रता आवास प्लस एप्स पर रजिस्ट्रेशन होना था। बावजूद इसके इन पंचायत सचिवों ने इनका रजिस्ट्रेशन किया नहीं।

पात्रता रजिस्ट्रेशन में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने आठ सचिवों का जवाब तलब किया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने गरीब लाभार्थियों को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चला रखी है। इस योजना में पात्रता आवास प्लस एप पर लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है।
विज्ञापन


बावजूद इसके विकास खंड महमूदाबाद की आठ ग्राम पंचायतों के सचिवों ने लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन नहीं किए। अभी हाल में बीडीओ महमूदाबाद ने पीएम आवास ग्रामीण योजना के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की थी। इसमें आवास प्लस एप्स पर छूटे लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं किया गया है।

इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर बीडीओ महमूदाबाद ने आठ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके जरिए संबंधित से तीन दिन में जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन्हें जारी किया नोटिस
सीतापुर। आवास प्लस एप्स पर पात्रों का रजिस्ट्रेशन न करने पर ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, पंकज वर्मा व हरदास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार उमराव, अनुपम शर्मा, आशीष वर्मा, चंदन सिंह विष्ट व करुणेश को कारण बताओ नोटिस दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें