फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार में बंदी की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की शुक्रवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है। वह अपहरण के एक मामले में जेल में निरुद्ध था।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी राम प्रसाद (60) जिला कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, यहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेल के सिपाही बंदी को लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर आनंद शुक्ला ने बताया कि राम प्रसाद गत 20 जुलाई को अपनी पत्नी को गायब करने व साक्ष्य मिटाने के आरोप में जेल में आया था।
विज्ञापन


साथ में उसका पुत्र ब्रज किशोर भी जेल में ही निरुद्ध है। शुक्रवार को राम प्रसाद ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। तत्काल जेल के अस्पताल में दिखाया गया था जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक पड़ने की बात कही थी। सूचना उसके परिवार को भेज दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें