फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने एक शिक्षक को दी उल्टा लटकवाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ ने शिक्षक को उलटा लटकाने की दी धमकी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। एलिया ब्लॉक के बीईओ रामकिशुन यादव व एक शिक्षक के बीच कहासुनी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में बीईओ की ओर से रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दी जा रही है। इससे शिक्षक समुदाय खफा है।
बीईओ रामकिशुन यादव ने गुरुवार को ही एलिया ब्लॉक की कमान संभाली है। शुक्रवार को 1:20 पर उन्होंने ब्लॉक के सभी शिक्षकों की बैठक बुलाई थी। करीब एक घंटा तक वह नहीं पहुंचे। इससे शिक्षक परेेशान होने लगे। इस पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बीईओ को फोन कर बैठक में कितने बजे तक आने की बात पूछी तो उन्होंने फोन काट दिया। बताते हैं कि करीब 2:45 पर बीईओ का अश्वनी सिंह के पास फोन आया लेकिन तब तक सभी शिक्षक घर जा चुके थे। आरोप है कि बीईओ ने अश्वनी सिंह को धमकाना शुरू कर दिया। कहा आप कोई गवर्नर नहीं हं। मेरा नाम जानते हैं। वहां आकर देख लूंगा। उलटा लटकवा दूंगा। अभी आता हूं, आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराता हूं। इसके बाद बीईओ ब्लॉक पहुंचे जहां पर अश्वनी सिंह के बीच कहासुनी हुई। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षकों में बीईओ के खिलाफ नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कुछ नहीं कहा
हमने कुछ नहीं कहा है। हमारा जब भी मन होगा बैठक बुला ली जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा भी बैठक बुलाई जाती है जिसमें घंटों लग जाते हैं।
रामकिशुन यादव, बीईओ एलिया
....
हित की बात की थी
हमने शिक्षक हित की बात की थी। एक घंटे बाद भी जब बीईओ नहीं पहुंचे तो उनसे आने का केवल समय पूछा था। कई शिक्षिकाओं के नौनिहाल घर पर परेशान हो रहे थे। इससे वह भड़क गए। उल्टा लटकवाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
अश्वनी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें