फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाधित रहा शिक्षण कार्य
प्रस्थान प्रमाण पत्र न मिलने से खफा अभिभावक प्रधान व अध्यापकों के समझाने पर माने
प्राथमिक विद्यालय महेशपुर का मामला

कमलापुर(सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में प्रस्थान प्रमाण पत्र न मिलने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में ताला जड़ दिया। तालाबंदी से करीब डेढ़ घंटे तक शिक्षण कार्य ठप रहा। सहायक अध्यापकों व प्रधान के समझाने पर अभिभावक माने और ताला खोला। जिसके बाद पढ़ाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका राजकुमारी साहू को नवंबर 2016 में निलंबित किया गया था। कुछ दिन बाद वह बहाल कर दी गईं। बताते हैं कि बहाली के बाद से वे आज तक स्कूल जॉइन करने नहीं पहुंची है। सहायक अध्यापक राम मिलन व अचल सिंह के मुताबिक विद्यालय के समस्त अभिलेख प्रधानाध्यापिका के पास हैं। जिससे बच्चों को प्रस्थान प्रमाण पत्र देने में समस्या आ रही है। इस समस्या से विभागीय अफसरों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। अभिभावकों की ओर से भी जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा गया, लेकिन सुनवाई न होने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में ताला जड़ दिया। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों का प्रवेश कराने पर दूसरे विद्यालयों में प्रस्थान प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। पर यहां से दिया नहीं जा रहा। अभिभावक समस्या निस्तारण की मांग कर रहे थे। इस बीच तालाबंदी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक शिक्षण कार्य बाधित रहा। प्रधान राघवेंद्र सिंह व सहायक अध्यापकों के काफी समझाने पर अभिभावक माने और स्कूल का ताला खोल दिया। जिसके बाद शिक्षण कार्य सुचारु हुआ। इस मौके पर अभिभावक पंकज, शिवनाथ, मिथिलेश, कोमल, राजाराम आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें