बीएसए ने दी 13 शिक्षकों को नोटिस
सीतापुर। शिक्षक भर्ती में निर्धारित अर्हता पूरी न होने के आरोप पर बीएसए ने 13 शिक्षकों को नोटिस थमाई है। तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए है। परिषदीय विद्यालयों के 16,448 सहायक अध्यापक भर्ती में पिछले बरस नियुक्तियां हुई थी। एक शिकायत के आधार पर तत्कालीन बीएसए राजेंद्र ने अभ्यर्थियों की जांच कराई। जिसमें 13 ऐसे शिक्षक मिले है, जिनके अर्हता डीएड (विशेष शिक्षा) है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि यह डिग्री प्रकाशित विज्ञप्ति में मानक के अनुसार नहीं है। लेकिन जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में डिग्री का हवाला दे दिया, यह नहीं बताया कि मानक है कि नहीं। ऐसे में बीएसए पन्नाराम ने दोबारा इस मामले की जांच कराने का फैसला लिया है। उन्होंने 13 शिक्षकों को नोटिस जारी की है। जिसके तहत अपनी डिग्री व मानक का हवाला देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए है।