बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर केस
बिसवां(सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक स्कूल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई बिना मान्यता के स्कूल संचालन करने पर की गई है। यह स्कूल रोडवेज बस स्टॉप के समीप काफी समय से चल रहा था। पुलिस के मुताबिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित होने की शिकायत झज्जर निवासी अमित अवस्थी ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बिसवां से की थी। इस पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में स्कूल की मान्यता नहीं पाई गई। इस पर बीएसए ने स्कूल प्रबंधक अमरीश मिश्रा और संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।