फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी स्पेशल ट्रेन

Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पैंतीपुर-सरैंया रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई। यह स्पीड ट्रायल रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा की देखरेख में किया गया। उन्होंने ट्रेन का स्पीड ट्रायल कराने के साथ रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एससी श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त ने 25 हजार वोल्ट क्षमता की नई विद्युत लाइन, सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इंटरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम व अन्य मानकों का जायजा लिया।
मोटर ट्राॅली से रवाना हुए अधिकारी
संरक्षा आयुक्त अधिकारियों संग ट्रैक पर मोटर ट्राॅली से निकले और सरैंया-महमूदाबाद अवध रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशनों के बीच स्टेशन यार्ड पर पॉइंट व क्रॉसिंग, एलएचएस संख्या 43, इंटरलॉक समपार संख्या-41 सी , कर्व संख्या 13 व अन्य का निरीक्षण किया। बाबूपुर हाल्ट पहुंचने पर आयुक्त ने स्टेशन प्लेटफार्म, रिले रूम, आईपीएस रूम, ओएफसी रूम एवम समपार संख्या 35 ए तथा पॉइंट और क्रॉसिंग संख्या 23 ए को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें