फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 वर्षों का इंतजार खत्म, खैराबाद बाईपास का निर्माण शुरू

Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिसवां व लहरपुर मार्ग को जोड़ने वाले खैराबाद के जर्जर नहर बाईपास के दिन संवर गए। करीब छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग का 13.80 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। 12 वर्षों से बदहाल खैराबाद बाईपास के निर्माण कार्य का नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसकी पहली किस्त 4.14 करोड़ रुपये जारी हो चुकी है। इस बाईपास के बनने से 50 गांवों की सवा लाख आबादी का आवागमन सुगम होगा। साथ ही बहराइच व नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले भारी वाहनों की राह भी आसान होगी।
खैराबाद नहर बाईपास 12 वर्षों से जर्जर था। इसके पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। अमर उजाला लगातार इस समस्या को उठाता रहा। आलम यह था कि बारिश के महीने में यह बाईपास तालाब का रूप ले लेता था। अक्सर इस मार्ग पर ट्रक व अन्य भारी वाहन दलदल में फंसे नजर आते थे। वाहन चालकों को अपनी फंसी गाड़ियों को निकलवाने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ती थी।
विज्ञापन

आसपास के किसानों को गन्ने व अपनी फसलों को खेतों से बाजार तक लाने के लिए पसीने आ जाते थे। इस पर अमर उजाला ने लगातार खबरों का प्रकाशन किया। खबरों का संज्ञान लेकर राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर जर्जर बाईपास को बनवाने का अनुरोध किया। इसका परिणाम यह हुआ कि निर्माण कार्य शुरू हो गया। ग्रामीणों व नगरवासियों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह नहर बाईपास करीब छह माह में बनकर कर तैयार हो जायेगा।

गांव में रिश्ते आना हो गए थे बंद
बाईपास पर स्थित असोडर गांव के प्रधान सवीक खां का कहना है 12 वर्षो से गड्ढों मे तब्दील बाईपास की वजह से गांव मे शादी के रिश्ते आना बंद हो गए थे। लोग कहते थे थ्क आप के गांव रास्ता ठीक नहीं है। इतना ही नहीं गंभीर मरीज रास्ते मे दम तोड़ देते थे। अब बाईपास बनने से दोनो समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

कस्बे को जाम से मिलेगी राहत
पुरानी बाजार बिसवां मार्ग निवासी संजय ने बताया कि बाईपास जर्जर होने से आवागमन बाधित होता था। कस्बे में दिन भर जाम लगता था। दुकानदारी खत्म हो रही थी। सैकड़ों दुकानदारों को बाईपास बनने से राहत मिलेगी। सबका रोजगार भी बढ़ेगा।

अमर उजाला के प्रयास को सराहा
आज जो यह बाईपास बनने जा रहा है, इसमें अमर उजाला का सराहनीय प्रयास रहा है। समय-समय पर खबरें प्रकाशित करके शासन प्रशासन को जगाने का काम किया गया। इस मुहिम का सुखद परिणाम सभी के सामने है।
विज्ञापन

- राकेश राठौर गुरु, राज्यमंत्री नगर विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें