मिश्रिख के मोहल्ला खाकी सरांय में जहरीला पदार्थ खाने से 12 बंदरों की मौत हो गई। जबकि 38 बंदरों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक स्थानीय किसान को बंदरों को जहर देने के आरोप में पकड़ा है।
मिश्रिख में खाकी सरांय के निकट पेट्रोल पंप के पास करीब 50 बंदर पानी में गंभीर हालत में पड़े देखे गए। इस पर लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची।
इस बीच 12 बंदरों की मौत हो गई, जबकि 38 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इन बंदरों को जहर देने के शक में खाकी सरांय निवासी दिनेश कुमार को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि फसल बचाने के लिए दिनेश ने खेत में जहरीला पदार्थ डाला था।