फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में बवाल, चले लाठी-डंडे, पथराव में 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में गुरुवार को खुली बैठक के दौरान जीते और हारे प्रधान प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के साथ लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसकी चपेट में आकर प्रधान पति समेत दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्जकर दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। थानगांव इलाके के रंडा कोडर में गुरुवार को खुली बैठक चल रही थी, जिसमें जीते प्रधान चंदा यादव के पति और हारे प्रत्याशी रंगीलाल उर्फ आशुतोष समेत अन्य लोग शामिल थे। बताते हैं कि बैठक में पांच बिंदुओं पर प्रस्ताव पास कराने को कहा गया, लेकिन प्रधान पति की ओर से इनकार कर दिया गया।
इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों की तरफ तुलसीराम, रंगीलाल, सागर, अनूप कुमार, सरोज, दीपू, शंकर, प्रकाश, बाबू, रामधीरज समेत, छोटेलाल, तुलसी, महेश मिश्रा समेत 12 लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज के लिए रेउसा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने इस दौरान एक दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि खुली बैठक के दौरान विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होने से 10 से 12 लोग घायल हैं, लेकिन हालात सामान्य है। दोनों पक्षों पर क्रास केस हुआ है। फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें