जल्द ही लोहिया आवास योजना का लाभ 118 गरीबों व असहायों को मिलेगा। हाल ही में लोहिया आवास योजना के पात्रों के सत्यापन के दौरान अफसराें को समग्र गांवों में यह लाभार्थी मिले हैं।
सत्यापन के बाद अफसरों ने यह रिपोर्ट डीएम को भेजी थी जिस पर डीएम ने डीआरडीए विभाग को 118 पात्र मिले गरीबों व असहायों को आवास योजना के तहत चयन को लेकर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो चालू वित्तीय वर्ष के लिए लोहिया आवास योजना की पात्रता सूची बनायी गई थी। डीएम 838 चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत देने से पहले समग्र ग्राम वार एसडीएम व जिला स्तरीय अफसरों की संयुक्त टीमें बनाकर जांच कराईं। जिसमें जहां 147 लाभार्थी अपात्र पाए गए थे वही 118 नए पात्र लाभार्थी भी मिले थे।
जांच टीमों ने नए मिले 118 पात्र लाभार्थियों को लोहिया आवास योजना के तहत लाभ देने की संस्तुति डीएम से की हैं। जिस पर डीएम डॉ. इन्द्रवीर सिंह यादव ने डीआरडीए विभाग को नए मिले पात्र लाभार्थियों को आवास देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश के बाद डीआरडीए ने पत्रावली तैयार कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं होली पर्व से पहले इन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत कर इनके खातों में प्रथम किश्त की राशि भेज दी जाएगी।
आवास को लेकर यह मिलती रकम
आवास की कुल राशि - 2.75 लाख
सोलर लाइट - 30 हजार
शौचालय - 12 हजार
मनरेगा मजदूरी - 90 मानव दिवस
यह हैं चयन के मानक
लाभार्थी की सालाना आय 36 हजार
बीपीएल सूची में लाभार्थी का नाम न हो
लाभार्थी आवास विहीन हो या उसका मकान कच्चा हो
प्रक्रिया पूर्ण दिए जाएंगें आवास
सत्यापन के दौरान पात्र पाए गए 118 लाभार्थियों को आवास दिए जाएंगे। इसको लेकर डीएम की ओर से डिटेल रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर सभी को आवास देने का कार्य किया जाएगा। -एस के सिंह, सीडीओ