फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से जख्मी बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। एक जंगली जानवर के हमले से जख्मी बालक की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


संदना इलाके के हुसैनपुर गांव के खुशीराम के बेटे बाबू उर्फ कुंदन (12) को कई दिन पूर्व किसी जंगली जानवर ने गांव के पास हमला कर जख्मी कर दिया था।

उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। उसकी हालत में कुछ सुधार देखकर परिवार के लोग उसे घर ले आए थे। मंगलवार को उसकी फिर हालत बिगड़ गई।

परिवार के लोग लखनऊ ले जा रहे थे। इसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना को लेकर एसओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें