सीतापुर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी न करना सात शिक्षकों को महंगा साबित हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने इन शिक्षकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। बीएसए अजय कुमार ने बताया मिश्रिख इलाके में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें कई शिक्षक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
रामपुर मथुरा केे उच्च प्राथमिक विद्यालय तेरवा के जयप्रकाश, परसेंडी के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर के राकेश कुमार, कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय कैमा के अजय कुमार, लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर क मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के अतुल कुमार वर्मा, रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय भागीपुर के मनीषा वर्मा व बेहटा केे अमर बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए इनका वेतन रोक दिया गया है।